चित्रकूट के बगदरा घाटी में पलटा जानवरों से लोड ट्रक,दो दर्जन भैंसों की मौत
जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के चित्रकूट - सतना मार्ग के बगदरा घाटी में भैंसों से भरा ट्रक पलटने से दो दर्जन के करीब भैंसों की मौत हो गई है। अभी भी कुछ भैंसों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जन एक्सप्रेस, चित्रकूट:
मध्य प्रदेश के चित्रकूट थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी में के रास्ते बड़ी संख्या में प्रतिदिन जानवरों से लोड ट्रक उत्तर प्रदेश में दाखिल होते हैं। पशु तस्करी का खेल बड़े जोरों पर चल रहा है। तस्करों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है। बुधवार की रात बगदरा घाटी में भैंसों से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से 26 भैंसों की मौत हो गई हैं। ट्रक में लगभग 90 भैंसे लोड थी। भैंसों के मारने का अकड़ा और भी बढ़ सकता है। बीती रात हुई घटना के बाद तस्करों ने मामले को पुलिस की नजरों से बचने के लिए रातोरात क्रेन बुलाकर पलटे ट्रक को सीधा करना का प्रयास शुरू कर दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची चित्रकूट थाना(एमपी) पुलिस ने पशु तस्कर की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। अब सवाल यह है कि, आखिर कब तक इस तरह से निर्दोष जानवरों की हत्याएं होती रहेगी ? शासन प्रशासन क्यों नहीं इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
आखिर इतने थानों को क्रासकर कैसे पहुंच जा रहे यूपी ?
अब सबसे बड़ा सवाल है कि,आखिरकार पशु तस्करों के वाहन इतने थानों को कैसे पार कर यूपी बॉडर तक पहुंच जा रहे हैं। आखिर खबरों पर पुलिस प्रशासन ध्यान क्यों नहीं दे रहा है। इससे प्रतीत हो रहा है कि पुलिस की भूमिका कहीं न कहीं संदिग्ध है। सतना जिले के अधिकांश थाना प्रभारियों के लचर रवैया के चलते पशु तस्कर हावी हैं। यहां तक की सतना पुलिस कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी भी सूचना देने के बाद भी संज्ञान नहीं लेते हैं। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी भी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं।
तस्करों का मुख्य सरगना अयूब खान उर्फ अईया बताया जा रहा
सूत्रों की माने तो इन सब का मास्टरमाइंड अयूब खान उर्फ अईया है, इसी अईया के इशारे पर पूरा खेल हो रहा है। सूत्रों की माने तो अईया का एक भाई एक पटेल के साथ बांदा जिले के नरैनी पशु बाजार में पार्टनरशिप पर भैंसे बेचने का कार्य करता है। घटना के दौरान अयूब खान उर्फ अईया भी घाट के नीचे मौजूद था,वही से आपरेट कर रहा था। जिसके लिए वह पूरे जिले में पशु तस्करी करवाकर सारा सिस्टम अपडेट करता है। चित्रकूट के बगदरा घाटी में भैंसों से लदा ट्रक पलटने के बाद पशु तस्कर माफिया बाकी बची भैंसों को ले जाने की फिराक में पशु तस्कर गाड़ी के आस पास मौजूद थे। पुलिस की गाड़ी देखते ही फरार हो गए।






