उत्तर प्रदेशबलरामपुर

तुलसीपुर विधायक ने भाजपा के मंडलीय बैठक को किया संबोधित

विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला की मौजूदगी में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तुलसीपुर मंडल की बैठक आयोजित की गई

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जानकारी के अनुसार 15 जून को सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर तुलसीपुर मण्डल की बैठक उदय टॉवर तुलसीपुर में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी ने पिछले 11 साल में मोदी सरकार द्वारा कराए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कैलाश नाथ शुक्ल जी ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने जहां देश को सुख समृद्धि एवं सुशासन दिया है वहीं विश्व पटल पर भारत का सम्मान एवं गौरव तेजी से बढ़ा है। आर्थिक रूप से भारत ने तेजी से कदम बढ़ाते हुए विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था पर अपना नाम दर्ज कराया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री विष्णु देव गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष विश्राम सिंह, बनारसी लाल मोदनवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा आलोक पांडेय राजन, अशोक यादव, महामंत्री विजय सोनी, श्याम अग्रहरि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button