आजमगढ़: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडा और हथियारों से मारपीट, दो गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: दिनांक 30.03.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम जौमा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, जान-माल की धमकी देते हुए लाठी-डंडा, हंसिया व टांगी से मारपीट की घटना हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 3(5)/115(2)/351(3)/333/324(4)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 109 बीएनएस की वृद्धि की गई।
गिरफ्तारी का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को वांछित अभियुक्त 1. अवनीश यादव पुत्र पतिराज यादव 2. पतिराज यादव पुत्र बरसाती यादव निवासीगण ग्राम जौमा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0सं0 117/2026 धारा 3(5)/115(2)/ 351(3)/ 333/ 324(4) /352/109 बीएनएस थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
पुलिस टीम
उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी, हे0का0 राजीव यादव, का0 सुनील यादव, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।






