गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार :22 किलो नशीला पदार्थ बरामद

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर : शाहगंज पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 22 किलो गांजा बरामद किया गया।
21.3 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरपतहां थाना पुलिस ने वाल्मीकि पुर निवासी जितेंद्र वर्मा (32) को 21.3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 बंडल गांजा, एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही जितेंद्र के पिता ओमकार वर्मा को भी बड़ी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था।
सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि यह गिरफ्तारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और पांच पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा की गई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय भेज दिया गया है।
खेतासराय में 1.4 किलो गांजा के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
इसी के तहत खेतासराय पुलिस ने ऑपरेशन प्रवेश के दौरान सोंगर इलाके में आजमगढ़ जिले की सीमा के पास चौहट्टा निवासी अरबाज (19) को 1.4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे भी एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने किया, जिसमें चार पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।