अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

43 ग्राम स्मैक के साथ दो भारतीय युवक बार्डर पर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर मादक द्रव्य की तस्करी तेज हो गयी है। मादक द्रव्य की तस्करी को रोकने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने जांच तेज कर दी है। जिससे मादक द्रव्य तस्कर पकड़े भी जा रहे है। बुधवार को अपरान्ह नेपाल के जमुनहां थाना पुलिस ने बाइक सवार दो भारतीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 43 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 43 लाख रूपये आंकी गयी है।

नेपाल जिले बांके के डीएसपी नारायण डांगी ने बताया कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरों व जमुनहां थाने के जवान बुधवार को अपरान्ह भारत से आने वाले लोगों की सघन जांच कर रहे थे। तभी भारत से दो युवक नेपाल सीमा बाइक से प्रवेश कर रहे थे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने इनको हिरासत मे ले लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 43 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जुनेद राई और सलमान अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भारतीय क्षेत्र के रूपईडीहा कस्बे के घसियारन टोला के निवासी है। नेपाल पुलिस ने इनको मादक द्रव्य अधिनियम के अन्तर्गत जेल भेज दिया है। भारत नेपाल के बीच हो रही मादक द्रव्यों की तस्करी को लेकर दोनों देशों के सीमा मे तैनात सुरक्षाकर्मी काफी सर्तकता बरत रहे है। सुरक्षा कर्मियों का मकसद हर हाल में मादक द्रव्यों की तस्करी पर अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button