उत्तर प्रदेश

विधानसभा उप निर्वाचन के लिए दाखिल 17 नामांकन पत्रों की जांच, छह हुए निरस्त

मऊ । विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत जनपद के विधानसभा क्षेत्र घोसी में होने वाले उप निर्वाचन हेतु कुल 17 दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान 06 नामांकन पत्रों में विभिन्न कमियां पाई जाने के कारण उन्हें निरस्त किया गया। शेष 11 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए। निरस्त होने वाले नामांकन पत्रों में डॉ. चंद्रजीत निर्दल, अरविंद कुमार चौहान निर्दल, ओम प्रकाश चौहान राष्ट्रीय जनवादी पार्टी, अरविंद कुमार राजभर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी, राम अवतार निर्दल पार्टी एवं इस्माइल अंसारी अवामी पिछड़ा पार्टी का नामांकन पत्र जांच के दौरान कमियां मिलने पर निरस्त हुआ।

विधानसभा क्षेत्र घोसी के रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश कुमार ने बताया कि उप निर्वाचन हेतु कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गये थे। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच गहनता पूर्वक निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक बेनहुर महेश दत्त एक्का की उपस्थिति में की गई। उन्होंने बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिन उम्मीदवार के नामांकन पत्र निरस्त हुए, उनको निरस्त होने के कारण से भी संतुष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button