विदेश

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में जालौन के दो वैज्ञानिक शामिल

जालौन । देश को गौरवान्वित करने वाले चन्द्रयान-3 की लॉन्चिंग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड उरई के पूर्व छात्रों अतुल निगोतिया एवं अंकुर त्रिगुनायक ने टीम का हिस्सा बन कर विद्यालय परिवार एवं जनपद जालौन का मान बढ़ाया है।

इसरो वैज्ञानिक अतुल निगोतया ने सन 1995 में नगर के झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज से हाइस्कूल किया था। इनके पिता पुरुषोत्तम दास निगोटिया जो कि सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी है, गोपाल गंज उरई में निवास करते हैं। इसी तरह वैज्ञानिक अंकुर त्रिगुनायक ने सन् 1996 में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज उरई से हाइस्कूल पास किया था। इनके पिता राजेन्द्र त्रिगुनायक जो कि बैंक में रहे हैं, जालौन रोड सुशील नगर उरई में निवास करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता भारत के अन्तरिक्ष कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी। इस मिशन का मकसद चन्द्रमा पर सटीक लैंडिग हासिल करने में भारत की तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। इसमें चांद की सतह के रासायनिक और खनिज संरचना की भी स्टडी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button