उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
चाचा ने सरिया मारकर किया भतीजे का कत्ल

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में चाचा के साथ रहकर मजदूरी कर रहे भतीजे को चाचा ने सरिया मारकर उतारा मौत के घाट। बताया गया है कि पार्टी करने को लेकर हुई थी, दोनों में बहस। जिसके बाद नाराज चाचा ने सरिया मारकर कर दिया भतीजे का कत्ल। मृतक के भाई को साथी मजदूर ने इलाहाबाद से फोन पर दी मामले की जानकारी। दो जुलाई 2025 को चाचा के साथ गया था,काम करने इलाहाबाद। वारदात के बाद 23 वर्षीय भतीजे रोहित उर्फ भूरा की लाश को चाचा संजय निषाद एम्बुलेंस से लेकर पहुंचा हमीरपुर के नौबस्ता,अम्बेडकरनगर, परिवार वालों ने सदर कोतवाली पुलिस को दी मामले की जानकारी। पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिये। जबकि चाचा को हिरासत में लेकर की जा रही पूंछतांछ।






