अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

अज्ञात चोरों ने चार घरों की गृहस्थी पर किया हाथ साफ

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

कैसरगंज, बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में चोरों का आतंक है। चोर एक के बाद एक घर को अपना निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण सकते में है। पुलिस चोरी की घटनाओं को दर्ज नही कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात सराय जगना गाव में चोर अलीम, वसीम, इसराख, इक़बाल समेत चार घरो में घुस गए। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। चोरो ने घर में रखा सामान बटोरना शुरू कर दिया। लेकिन शोर सुनकर ग्रामीण जग गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर घर में से बाहर निकले। लेकिन इस दौरान चोर इकबाल के घर से 50 हजार की नगदी चोरी करके ले जाने में सफल रहे।

इकबाल ने बताया घर मे रखा गहना और 35सौ नगदी उठाकर ले गए। तीन और घरों में चोर घुसे और नगदी गहने व अन्य सामान चोरी कर उठा ले गए। सुबह होने पर जानकारी हुई। बाकी अन्य के घरों में घुसे चोर परिजनों के जग जाने से हल्ला गुल्ला सुनकर भाग खड़े हुए। किसी का ताला काटा तो किसी की खिड़की टूटी पाई गई। एसओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button