यूपी BJP को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी समाज से नाम तय होने की उम्मीद
16 दिसंबर से पहले हो सकता है ऐलान, पीयूष गोयल लखनऊ आ रहे हैं

जन एक्सप्रेस लखनऊ—उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी 16 दिसंबर से पहले नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर सकती है। इसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा, जिसके चलते संगठनात्मक नियुक्तियाँ सामान्यतः स्थगित मानी जाती हैं।
ओबीसी समाज से नया अध्यक्ष चुने जाने की प्रबल संभावना
सूत्र बताते हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन ओबीसी समाज से किए जाने की संभावना सबसे अधिक मानी जा रही है।
प्रदेश में 84 जिलाध्यक्षों का चयन पहले ही हो चुका है, और प्रांतीय परिषद के सदस्य भी घोषित कर दिए गए हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी को देखते हुए माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद का फैसला अब बेहद करीब है।
पीयूष गोयल बने यूपी के चुनाव प्रभारी, आज लखनऊ पहुंचेंगे
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को यूपी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।वे आज शाम लखनऊ पहुंचेंगे, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।पार्टी सूत्रों का कहना है कि गोयल की मौजूदगी में अध्यक्ष के नाम पर अंतिम चर्चा पूरी हो सकती है।
इन नेताओं के नाम रेस में सबसे आगे
प्रदेश अध्यक्ष की संभावित दौड़ में जिन नामों पर चर्चा है, उनमें शामिल हैं—बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री ,साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय मंत्री, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है ,स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री ,धर्मपाल सिंह, पशुधन मंत्री ओबीसी वर्ग से अध्यक्ष चुने जाने की संभावना को देखते हुए इन नामों पर गंभीर मंथन जारी है।
2–3 दिनों में हो सकता है नाम का ऐलान
सूत्रों के अनुसार, आगामी 2 से 3 दिनों में यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की पूरी संभावना है।
अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व जल्द ही अंतिम निर्णय सार्वजनिक कर सकता है।






