उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंलखनऊ

16 दिसम्बर से शूरू होगा उत्तर प्रदेश शीतकालीन सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

Uttar Pradesh winter session will start from December 16, Governor issued notification

जन एक्सप्रेस,राज्यमुख्यालय: 16 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बार के सत्र में संभल हिंसा पर गहमागहमी देखने को मिल सकती है। योगी सरकार को सपा के नेता संभल के साथ कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगी। शीतकालीन का यह सत्र चार से पांच दिन चलेगा, जिसमें राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। साथ इस बार के शीतकालीन सत्र में कई विधेयकों पर चर्चा भी होगी और संभल में हुई हिंसा पर विपक्षी नेताओं के लिए चर्चा का केंद्र बनी रहेगी।

उपचुनाव के बाद 9 नेताओं का पहला सत्र
विधान सभा के उप चुनाव के बाद बहुत से नेताओं का यह पहला विधान सभा सत्र होगा। जिसमें, वो अपने क्षेत्रों के मुद्दों को विमुखता से सदन के अंदर रख सकेंगे। शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। जिसमें उन्होंने एक लेटर जारी करते हुए कहा कि भारत का संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं आनंदीबेन पटेलराज्यपाल उत्तर प्रदेश एतद्दवारा उत्तर प्रदेश विधानसभा को सोमवार दिनांक 16 दिसंबर 2024 को 11 बजे पूर्वाह्न से विधान सभा मण्डप, विधान भवन, लखनऊ में उसके वर्ष 2024 के तृतीय सत्र के लिए आहूत करती हूं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button