उत्तराखंड

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद : स्वामी दर्शन भारती की चेतावनी, जुमे की नवाज अदा हुई तो होगा उग्र आंदोलन

उत्तरकाशी । तीन दिन से शिवनगरी में डेरा जमाए देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जिला मुख्यालय स्थित मस्जिद में शुक्रवार यानी जुमे को नमाज अदा करने दी तो फिर उग्र आंदोलन होगा। जरूरत पड़ने पर बाजार बंद भी कराएंगे।

स्वामी दर्शन भारती का आरोप है कि शिवनगरी उत्तरकाशी में हिन्दू संगठनों को यहां के आराध्य कंडार देवता मंदिर का दर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। यहां जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है। जबकि मस्जिद भी वहीं पर है तो वहां भी धारा 144 लगाकार जुमे की नमाज अदा न करने दिया जाए।

यमुना घाटी में बाजार बंद का एलान, पुलिस का कड़ा पहरा

मस्जिद हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों की जन आक्रोश महारैली में गुरुवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को यमुना घाटी बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत ने कहा कि भटवाड़ी लाठीचार्ज के विरोध में सभी हिंदू संगठन एकजुट हैं। इसे देखते हुए बंद का एलान किया गया है। वहीं, जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। जिला मुख्यालय पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। फिलहाल जिला मुख्यालय में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। वहीं रात भर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भी नजर बनाए रखा और मस्जिद की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

लाठीचार्ज के बाद माहौल गर्म

उत्तरकाशी में गुरुवार को मस्जिद को लेकर शुरू हुआ बवाल बढ़ता जा रहा है‌। हिंदू संगठनों के धरना प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद माहौल और गरमा गया है। जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने गत रात्रि से धारा 163 लागू कर दी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अग्रिम आदेश तक जनपद उत्तरकाशी में अनेक शर्तों एवं प्रतिबन्धों के तहत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button