वायरल

दिवाली से पहले सब्जियों ने बिगाड़ा आम-आदमी का बजट

नई दिल्ली: देश में इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है। पहले दशहरा और अब लोग दिवाली छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन त्योहारों के इस सीजन में सब्जियों ने आम-आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। टमाटर की कीमतें 50 रुपये प्रति किलो को पार कर गई हैं। तो वहीं, एक किलो बैगन 80 रुपये में बिक रहा है।

नोएडा के सफल स्टोर में आलू 18 से 22 रुपये प्रति किलोग्राम, फूल गोभी 98 रुपये प्रति किलोग्राम, बैगन 45 रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, खुदरा विक्रेता नोएडा में आलू 25 से 30 रुपये, फूलगोभी 100 रुपये, लौकी 80 से 90 रुपये, बैगन 80 रुपये प्रति किलोग्राम में बेच रहे हैं। खुदरा बाजार में एक किलो टमाटर 54 रुपये में बिक रहा है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

कीमतों में हो रहे इजाफे की बड़ी वजह बारिश है। हाल के कुछ दिनों में उत्तर भारत में जमकर बारिश हुई है। इस वजह से मंडियों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। मांग के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अलावा माल ढुआई में लगी गाड़ियों ने किराया बढ़ा दिया है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।पिछले साल किस रेट पर बिक रही थी सब्जियां?

आइए डालते हैं एक नजर कंज्यूमर अफयेर्स डिपॉर्टमेंट द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर। बता दें, नीचे दिए गए दाम देश भर की औसत खुदरा कीमते हैं।

8 अक्टूबर 2022 8 अक्टूबर 2021

1-टमाटर — 44.77 रुपये 37.46 रुपये
2- प्याज —- 25.70 रुपये 34.66 रुपये
3- आलू—- 27.02 रुपये 21.54 रुपये
4- आटा (गेंहू)- 35.41 रुपये 30.93 रुपये
5- गेंहू — 30.29 रुपये 27.34 रुपये

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button