उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: मडियाहूं तहसील में नियमों की धज्जियां, टेंडर खत्म होने के बाद भी ‘कब्जे’ में दुकान!

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: तहसील परिसर, जहां से पूरे क्षेत्र की कानून व्यवस्था और नियमों का संचालन होता है, वहीं अब नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। मडियाहूं तहसील परिसर में टेंडर की अवधि समाप्त होने के बावजूद एक दुकान का खुलेआम संचालन प्रशासनिक इकबाल पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील परिसर की दुकानों का टेंडर काफी समय पहले ही खत्म हो चुका है। नियमतः टेंडर समाप्ति के साथ ही दुकान खाली हो जानी चाहिए थी, लेकिन यहां हकीकत इसके उलट है। दुकानदार बिना किसी कानूनी विस्तार (Extension) के बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहा है।

प्रशासनिक आदेश ‘हवा-हवाई’

सूत्रों का दावा है कि प्रशासन द्वारा इस दुकान को बंद करने का औपचारिक आदेश पहले ही दिया जा चुका है। बावजूद इसके, दुकानदार की ‘जबरदस्ती’ के आगे सरकारी आदेश बौने साबित हो रहे हैं। स्थानीय जनता के बीच चर्चा है कि क्या यह महज ढिलाई है या फिर इसके पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है?

अधिकारियों का पक्ष:

इस गंभीर प्रकरण पर जब नजीर से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि:

“दुकान बंद करने का आदेश पूर्व में ही दिया जा चुका है, लेकिन दुकानदार द्वारा जबरदस्ती दुकान खोली जा रही है।”

वहीं, मामले में तहसीलदार का पक्ष जानने के लिए उनके सरकारी (CUG) नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन कनेक्ट नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button