क्रिकेटखेलटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

विराट कोहली होंगे RCB के नए कप्तान ? क्या दूर होगा IPL खिताब का अकाल !

जन एक्सप्रेस/ मुस्कान चौबे/ लखनऊ : आईपीएल का नया सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। इस सीजन में ऑक्शन के दौरान RCB की टीम की रणनीति की चर्चा सुर्ख़ियों में थी। इस सीजन को लेकर सबसे बड़ा सवाल लोगो के ज़हन में यह था की आखिर कौन होगा RCB का कप्तान। कई बार खबरें आई हैं कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी संभाल सकते हैं। फाफ डु प्लेसिस के RCB से रिलीज़ होने के बाद अब कहा जा रहा है की RCB की कमान इस बार कोहली के हाथों में होगी। हालाँकि इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

क्या एक बार फिर कोहली संभालेंगे RCB की कमान?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2025 अब नए कप्‍तान के अंडर में खेलेगी। पिछले 3 सीजन में फाफ डु प्‍लेसी ने RCB की कमान को अपने हाथों में लिया था मगर इस बार IPL की ऑक्शन में RCB की फ्रेन्चाइसी ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। जिसके बाद खबरे यह कह रही हैं कि विराट कोहली को 2025 में RCB की कप्तानी सँभालते हुए देखा जा सकता है। अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही बेंगलुरु की इस टीम ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कोहली के कप्तानी रिकॉर्ड?
विराट कोहली RCB की फ्रेन्चाइसी से लगभग 17 साल से खेल रहे। जिसमे 9 साल तक उन्होंने RCB की कमान को कप्तान के तौर पर संभाला है। उनके अंडर RCB ने 143 मैच खेले, जिनमें से वो टीम को 66 मौकों पर जीत दिलाने में सफल रहे थे। उनकी कप्तानी में बेंगलुरु 70 मैच हारी और 3 मुकाबले टाई पर छूटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button