उत्तर प्रदेशबाराबंकी
वापस हुए एक लाख 4 हजार, पीड़ित कर रहा पुलिस की प्रशंसा

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। पुलिस की साइबर सेल टीम ने शुक्रवार को शहर कोतवाली के रहने वाले अजीत सिंह के क्रेडिट कार्ड से निकाले गए 1 लाख 4 हजार की भारी-भरकम राशि को उनके खाते में सकुशल वापस करा दिया। जिसको लेकर पीड़ित पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल व उनकी टीम के इस कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहा है।
नगर कोतवाली के रिलैक्सो शोरूम निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर खाते में मौजूद 1 लाख 4 हजार की राशि गायब कर दी है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल साइबर सेल टीम को एक्टिव कर दिया। जिसके बाद साइबर सेल टीम ने सात दिन के भीतर पीड़ित के खाते से निकाली गई संपूर्ण धनराशि को उसके खाते में वापस करा दिया।






