उत्तर प्रदेशजौनपुर

नेपाल के गंडक नहर का हुआ विस्तार, ऊर्जा मंत्री ने किया उद्घाटन

भारत-नेपाल के बीच 65 साल पहले गंडक परियोजना का हुआ था समझौता: दीपक खड़का

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : भारतीय सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के गंडक नहर की क्षमता का विस्तार नेपाल के ऊर्जा मंत्री ने उद्घाटन कर किसानों को सौगात दिया है। नेपाली नेताओं के अनुसार 65 साल पहले भारत और नेपाल के बीच गंडक परियोजना का समझौता हुआ था। ऐसे में गंडक नहर क्षमता का विस्तार होने से बरसात के दिनों में बाढ़ की समस्या से लोगो को निजात मिलेगी। जिससे दोनों देशों के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी मुल्क नेपाल पश्चिम नवलपरासी में गंडक नहर सिंचाई परियोजना की क्षमता का विस्तार किया गया है। नेपाल राष्ट्र के जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री दीपक खड़का और केंद्रीय प्रतिनिधि सभा सदस्य (सांसद) बिनोद चौधरी ने संयुक्त रूप से पश्चिम नहर सिंचाई परियोजना के तहत सेटिंग बेसिन का उद्घाटन किया। जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की गंडक नहर क्षमता विस्तार होने से बरसात के दिनों में बाढ़ आने की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि नेपाल और भारत के बीच गंडक परियोजना समझौता 65 साल पहले हुआ था। बांधो की मजबूती और विस्तार के लिए भारत के साथ आगे भी बातचीत की जरूरत है। वही प्रतिनिधि सभा सदस्य (सांसद) बिनोद चौधरी ने कहा की नेपाल गंडक पश्चिमी नहर 35 करोड़ की बजट से ढाई साल में पूरा हुआ है। सेटिंग बेसिन के निर्माण के बाद अब नहर में रेत जाना बंद हो जाएगी जिससे नहर से पूरी क्षमता के साथ सिंचाई कार्य करने में मदद मिलेगी, और बरसात के दिनों में बाढ़ की समस्या से भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button