उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व किशोरियों को किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई: सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगो को सुरक्षा,स्वावलंबन, व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण में गुरुवार को अरवल थाने की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के मंसूरपुर में चौपाल लगाकर महिलाओ व किशोरियों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा सम्बन्धी तमाम जानकारियां दी गईं।

अरवल थाने की मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला आरक्षी मधुबाला ने मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मंसूरपुर में चौपाल आयोजित कर महिलाओ व किशोरियों को गुड़ टच व बैड टच के साथ साथ साइबर फ्राड से बचाव व सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया।गुरुवार को आयोजित इस जागरूकता चौपाल में महिलाओ व किशोरियों को गुड़ टच व बैड टच के अलावा साइबर ठगी,सोशल मीडिया पर फेंक एकाउंट, ऑनलाइन छेड़छाड़, हैकिंग, ओटीपी फाड, और डिजिटल प्लेटफार्म पर होने वाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए।टीम में शामिल महिला आरक्षी मधुबाला ने आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090,181,108,102, 1076, 112, 1098,1930 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button