मध्यप्रदेश

महिलाओं को अब सरकारी नौकरियों में मिलेगा 35% आरक्षण: सीएम शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के तोहफा दिया है। अब महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण मिलेगा। मध्य प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

आपको बता दें, वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1997 को संशोधित किया गया है। अब महिलाओं को सरकारी नौकरियों में सीधा 35% आरक्षण मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button