उत्तर प्रदेश

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला

मेरठ । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के विरोध में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने की मांग की।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस देश में महिलाओं को लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। वहां महिलाओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। उन्होंने नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह की बातें सदन में कही है। उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह महिला विरोधी बयान है। उन्हें तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए। उनका बयान पूरी तरह से शर्मनाक है। भारत धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व वाला देश हैं। ऐसा बयान देकर नीतीश कुमार ने महिलाओं का अपमान किया है। इस तरह की भाषा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीतीश ने विधानसभा में महिला प्रतिनिधियों की गरिमा को तार-तार कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button