सर्पदंश से महिला की मौत, बरसात में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। अभी लगभग 40 दिन बरसात के बाकी है। जानकार मानते है कि जब भारी वर्षा होती है, तो सभी तरीके के विषैले जीव जंतुओं से सावधानी रखनी चाहिए। ऐसे में जंगल झाड़ियों सहित विभिन्न जगहों पर बिल बनाकर रह रहे जहरीले सर्प अपने-अपने बिलों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगते है। जिसमें ज्यादातर सर्प आसानी से लोगों के घरों में दाखिल हो जाते हैं, फिर वह घर में किसी सदस्य को अपना शिकार बना लेते है। बरसात में ऐसी घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसा ही एक मामला थाना फतेहपुर के गांव का है। जहां खाना बनाते समय एक 51 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी फतेहपुर ले गए।
रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना फतेहपुर के अच्छैछा गांव निवासी नीलम देवी (51) पत्नी देशराज अपने घर में खाना बना रही थी। इसी बीच वहां छुपे जहरीले सर्प ने उन्हें काट लिया। जिसके चलते वह मूर्छित हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।






