उत्तराखंडदेहरादून

जेके ऑर्गनाइजेशन ने हरि शंकर सिंघानिया की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किए

समूह की 7,800 कर्मचारियों की भागीदारी, देशभर में कई स्थानों पर चला मानवता का महाअभियान

देहरादून, 23 जून (जन एक्सप्रेस)। जेके ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात उद्योगपति और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले स्व. हरि शंकर सिंघानिया की 92वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में रक्तदान शिविर आयोजित किए। इस अवसर को यादगार और मानवता से ओतप्रोत बनाने के लिए समूह की सभी कंपनियों और कार्यालयों में यह शिविर आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 7,800 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर योगदान दिया।

रक्तदान से पहले सभी दाताओं की स्वास्थ्य जांच

शिविर में भाग लेने वाले सभी दाताओं की पहले स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, हीमोग्लोबिन स्तर और वजन जैसे पैरामीटर्स शामिल थे। रक्तदान के बाद प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एक श्रद्धांजलि, जो प्रेरणा का स्रोत बनी

जेके ऑर्गनाइजेशन ने इस रक्तदान शिविर को स्व. हरि शंकर सिंघानिया को समर्पित करते हुए उन्हें एक विशेष श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया। पद्म भूषण सम्मानित सिंघानिया ने जेके समूह को एक वैश्विक पहचान दिलाई और सामाजिक सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी।

चेयरमैन भरत हरि सिंघानिया का भावपूर्ण संदेश जेके ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन भरत हरि सिंघानिया ने कहा,

हमारे संस्थापकों का विश्वास रहा है कि व्यवसाय का उद्देश्य केवल लाभ नहीं, बल्कि समाज की सेवा भी है। ‘सीएसआर’ शब्द चलन में आने से बहुत पहले, समाज को देना हमारे डीएनए का हिस्सा रहा है। यह रक्तदान शिविर एक विनम्र लेकिन सार्थक प्रयास है, जिससे जरूरतमंदों की मदद की जा सके और हरि शंकर सिंघानिया की विरासत को श्रद्धांजलि दी जा सके।”

समूह की सभी कंपनियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

इस व्यापक रक्तदान अभियान में जेके टायर, जेके पेपर, जेके लक्ष्मी सीमेंट, जेके एग्री जेनेटिक्स, जेके फेनर, जेके फूड्स, डेलोप्ट, क्लिनीरिक्स टैंगेंट रिसर्च लिमिटेड, जेके इंश्योरेंस, इंडिका ट्रैवल्स, पीएसआरआई हॉस्पिटल और जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी सहित सभी कंपनियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वैश्विक स्तर पर मजबूत उपस्थिति

140 वर्षों की विरासत वाले जेके ऑर्गनाइजेशन की उपस्थिति केवल भारत में ही नहीं, बल्कि मेक्सिको, इंडोनेशिया, रोमानिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और यूएई जैसे देशों में भी है, जहाँ इसके विनिर्माण संयंत्र और वैश्विक परिचालन स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button