लखनऊ
श्रीराम के चरित्र का साक्षात्कार कराकर ऊर्जा का संचार किया : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी अमर रचना के माध्यम से देश और दुनिया को भगवान श्रीराम के पावन चरित्र से साक्षात्कार कराकर प्रत्येक नागरिक के मन में सकारात्मक ऊर्जा के भाव का संचार किया। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को यहां परिवर्तन चौक पर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह में प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज शरद पूर्णिमा का पावन पर्व है।