:जौनपुरउत्तर प्रदेश

घर से निकला युवक लापता, परिवार परेशान — पुलिस ने जनता से की मदद की अपील

जन एक्सप्रेस जौनपुर: बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम रंगबादुर निवासी एक युवक बीते 24 अक्टूबर की शाम करीब पाँच बजे घर से निकला, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर परिवार ने थाना बरसठी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अजय तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

युवक का हुलिया:
कद — लगभग 5 फीट,
रंग — गेहुआं,
पहने हुए थे — टी-शर्ट और जीन्स पैंट।
साथ में — मोबाइल फोन, पर्स व पहचान पत्र भी था।

परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवालों का कहना है कि युवक के फोन की घंटी बजने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है।थाना बरसठी पुलिस ने आम जन से अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो कृपया तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या थाना बरसठी (जनपद जौनपुर) से संपर्क करें।सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जानकारी देने वाले को उचित सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button