उत्तर प्रदेश

युवक ने महिला को दुष्कर्म करने की दी धमकी,पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

फतेहपुर: महिला को दुष्कर्म करने की धमकी देकर एक युवक ने गाली गलौज भी की। घटना की सूचना पर पुलिस से भी युवक भिड़ गया। हंगामे के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज किया। हथगाम थाने के एक गांव की रहने वाली महिला शनिवार शाम घर के बाहर दूध दुहने को निकली थी। घर के बगल में बाइक गैरिज खुला है। गैराज में हुसैनगंज थाने के दीवान का पुरवा निवासी आशीष अपने साथी के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

महिला का आरोप है आशीष खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर अश्लील कमेंट करने लगा। मना करने पर गाली गलौज कर दुष्कर्म की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आशीष भिड़ गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button