उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

करेंट लगने से युवक की मौत

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत भादी ग्रामसभा के कोरवलिया गांव निवासी एक युवक की कौड़िया गांव में टावर पर काम करने के दौरान करेंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 23 वर्षीय अजय यादव पुत्र संतलाल यादव रविवार को कौड़िया गांव स्थित एक टावर पर काम करने के दौरान करेंट लगने से गंभीर रूप से सुलझ कर जमीन पर गिरा हुआ था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज हेतु एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन बहनों में अकेला था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button