
जन एक्सप्रेस /काशीपुर :- महुआखेड़ा गंज क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन स्थित मढ़ैया देवी में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मेहबिश (22) पुत्री स्व. फरियाद हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि युवती के साथ वारदात पड़ोस के एक मकान में हुई। आरोप है कि गोली मारने के बाद आरोपी युवती के शव को उसके घर पर छोड़कर फरार हो गया। उस समय घर में महिलाएं मौजूद थीं। घटना के बाद आरोपी के परिवार के लोगों के भी मौके से चले जाने की बात सामने आ रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है। फॉरेंसिक जांच और पुलिस की पड़ताल के बाद ही घटना के कारण और पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।






