EDUCATIONUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़हरदोई

जन एक्सप्रेस की खबर का असर:खिम्मापुरवा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को देवकली स्कूल में किया शिफ्ट

रिपोर्ट- बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  सवायजपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड साण्डी के खिम्मापुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी भरने के मामले को लेकर तहसील प्रशासन हरकत में आया है। विद्यालय परिसर में करीब एक फिट पानी भरने की खबर दैनिक जन एक्सप्रेस में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में ताला बंद करा दिया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षण व्यवस्था को प्राथमिक विद्यालय देवकली में शिफ्ट करा दिया गया।

बाढ़ के बढ़ते पानी के चलते खिम्मापुरवा प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। इससे बच्चों के स्कूल पहुंचने के साथ ही शिक्षकों के लिए भी परेशानी और सुरक्षा का खतरा बना हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार विनोद द्विवेदी राजस्व टीम के साथ खिम्मापुरवा गांव पहुंचे और प्राथमिक विद्यालय का जायजा लिया।

तहसीलदार ने विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय को बंद कराने की कार्रवाई कराई। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी साण्डी को बच्चों की शिक्षण व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद खिम्मापुरवा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शिक्षण कार्य के लिए प्राथमिक विद्यालय देवकली में शिफ्ट कर दिया गया।

लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच तटवर्ती गांवों में जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई थी। प्रशासन की ओर से विद्यालय को बंद कर बच्चों की वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था किए जाने से फिलहाल बच्चों को बाढ़ प्रभावित विद्यालय परिसर में जाने से राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button