उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की दर्दनैक मौत, एक घायल

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

जन एक्सप्रेसशाहगंज /जौनपुर ;कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अक्खनसराय गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बडौना गांव निवासी 18 वर्षीय आशिक पुत्र रमापति,व 35 वर्षीय कन्हैया पुत्र विपत बिंद बुधवार को अपने बाइक से रिश्तेदारी से सुबह घर वापस आ रहें थे।कि जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित अक्खनसराय गांव के समीप तेज रफ्तार बैगनार कार ने बाइक में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान आशिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कन्हैया की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button