उत्तर प्रदेशहरदोई

टीएसआई रामवृक्ष को विदाई, व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मल्लावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर आयोजित विदाई समारोह में स्थानीय व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने टीएसआई रामवृक्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। व्यापारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में कस्बे की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए गए।

समारोह में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने टीएसआई रामवृक्ष को माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर निलेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अजय यादव, सुरेंद्र कनौजिया और सोनू त्रिपाठी सहित अन्य व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल मनुज चौहान, अंकित तिवारी और अनुराग पाण्डेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान टीएसआई रामवृक्ष ने मल्लावां के व्यापारियों और नागरिकों से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कस्बे के लोगों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास सफल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button