उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

दुर्घटना में शहीद आरक्षी के गांव पहुंचे सीओ बदलापुर, परिजनों को सौंपी 19 लाख की सहायता राशि

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर रायबरेली सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए डायल-112 में तैनात आरक्षी शिवनारायण के पैतृक गांव पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ० कौस्तुभ की ओर से पुलिस परिवार के सहयोग स्वरूप लगभग 19 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दिवंगत आरक्षी के परिजनों को प्रदान की गई।

क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद तिवारी अपनी टीम के साथ ग्राम निहाल खेड़ा थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने 3 जनवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए आरक्षी शिवनारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

पुलिस परिवार हर कदम पर साथ
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने कहा कि आरक्षी शिवनारायण एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पुलिसकर्मी थे। पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान डायल-112 प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा क्राइम ब्रांच जौनपुर से निरीक्षक राकेश कुमार सिंह आंकिक शाखा के अधिकारी, थाना शिवगढ़ प्रभारी विंध्य विनय ग्राम प्रधान एवं स्थानीय पत्रकारगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button