utrakhandउत्तरकाशी

पं. गोविन्द बल्लभ पंत का जीवन युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत : जिलाधिकारी

भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जिला कार्यालय में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया

जन एक्सप्रेस /रुद्रप्रयाग :- भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जिला कार्यालय में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देश के विकास तथा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।उन्होंने कहा कि पंडित पंत का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श, विचार और कृतित्व आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button