CrimeCyber FraudUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़महराजगंज

भारी मात्रा में चाइनीज लहसुन बरामद एक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/महराजगंज :- जनपद के भारत-नेपाल सीमा के शीतलापुर में तैनात एसएसबी के जवानों ने एक बार फिर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर एसएसबी, पुलिस, राजस्व विभव की संयुक्त टीम ने ग्राम रेंगहिया में छापेमारी कर 3,332 किलोग्राम तृतीय देशीय चाइनीज लहसुन की बड़ी खेप बरामद की है। वही मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया। बताया जा रहा है उपरोक्त चाइनीज लहसुन नेपाल राष्ट्र से तस्करी के जरिए भारतीय सीमा क्षेत्र लाई गई थी।
शुक्रवार को इंडो नेपाल सीमा के स्तम्भ संख्या 501 से करीब 600 मीटर भारत की ओर ग्राम रेंगहिया स्थित एक घर में नेपाल के रास्ते तस्करी के जरिए लाए गए चाइनीज लहसुन को अवैध रूप से भंडारित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही समवाय प्रभारी झूलनीपुर निरीक्षक शिव पूजन प्रसाद ने संबंधित प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग, एसएसबी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने संदिग्ध घर पर नियमानुसार तलाशी और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 119 बोरे चाइनीज लहसुन बरामद हुए। प्रत्येक बोरे का वजन 28 किलोग्राम था, जिसके अनुसार कुल वजन 3,332 किलोग्राम पाया गया। वही मौके से गिरजेश सिंह पुत्र बेचई सिंह, निवासी ग्राम दिगही इटहिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। टीम ने विदेशी लहसुन और पकड़े गए व्यक्ति को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करने में जुट गई। हालांकि सीमा क्षेत्र में विदेशी लहसुन की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी के बाद तस्करी नेटवर्क को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button