उत्तर प्रदेशहरदोई

मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर व सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  मिशन शक्ति योजना फेज-5.0 के तहत शनिवार को थाना बिलग्राम पुलिस की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा एवं महिला आरक्षी शिवम सिंह ने छात्राओं एवं विद्यार्थियों को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने 1090, 1098, 112, 1930, 1076 और 181 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया। छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी असहज स्थिति में सतर्क रहने और तत्काल मदद लेने के लिए जागरूक किया गया।

इसके अलावा विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं विद्यार्थियों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।https://youtu.be/v__SpjPtpFs?si=4KTUGAWd5dImFTsI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button