उत्तर प्रदेशहरदोई

विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

जिला संवाददाता-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई : उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनकी मांगों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

रोजगार सेवकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्राम स्तर पर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में रोजगार सेवक लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

रोजगार सेवकों ने अपनी जायज मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताते हुए विधायक से आवश्यक पहल किए जाने की मांग की। विधायक ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button