utrakhandउत्तरकाशीनई टिहरीराज्य खबरें
शांतिकुंज के गेट नंबर एक में एक्सिस बैंक का एटीएम का शुभारंभ

जन एक्सप्रेस /हरिद्वार :- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आने वाले श्रद्धालुओं और साधकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शांतिकुंज के गेट नंबर एक पर एक्सिस बैंक के एटीएम का शुभारंभ किया गया। देव संस्कति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डा. चिन्मय पण्डया ने एटीएम सेवा का उद्घाटन किया।
बता दें कि शांतिकुंज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधक और कार्यकर्ता पहुंचते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ विदेशों से भी लोग यहां साधना, प्रशिक्षण एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने आते हैं। ऐसे में बैंकिंग से जुड़ी आवश्यकताओं को परिसर के निकट ही पूरा करने की सुविधा से श्रद्धालुओं को विशेष सहूलियत होगी। एटीएम से आवश्यकता के समय नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डा. चिन्मय पण्डया ने बताया कि शांतिकुंज में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए यह बैंकिंग सुविधा प्रारंभ किया गया। गेट नंबर एक पर एटीएम की सुविधा शुरू होने से श्रद्धालुओं के साथ शांतिकुंज के कार्यकर्ताओं तथा आसपास के निवासियों को भी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि, एक्सिस बैंक के क्लस्टर हेड अग्रवाल, रीजनल हेड (ट्रस्ट) विवेक सिंह, सर्किल ट्रस्ट हेड रामनिवास पुरी, शाखा प्रबंधक शाश्वत अग्रवाल सहित बैंक एवं शांतिकुंज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






