UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

सांडी में बाढ़ से बिगड़े हालात: अधिकारियों ने राहत शिविरों का जायजा ले बांटी सामग्री

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- सवायजपुर विधानसभा का सांडी क्षेत्र इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। क्षेत्र में जलस्तर अत्यधिक बढ़ा हुआ है, जिससे प्रभावित इलाकों तक पहुँचने और राहत सामग्री वितरित करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शासन-प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं और धीरे-धीरे दूर-दराज के सभी प्रभावित स्थानों तक मदद पहुंचाई जा रही है।

​बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) दीपाली भार्गव और एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह ने सांडी विकास खंड के अब्दुलपुर और बमहरौली गांवों का दौरा किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत और दीपांशु सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांवों में बने राहत शिविरों का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।​इस निरीक्षण और वितरण कार्य के दौरान तहसीलदार सवायजपुर सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार राजेश पटेल सहित कई अन्य प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button