सुलतानपुर में नए जिला आयकर अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने संभाला कार्यभार, पर्यावरण संरक्षण और योग पर दिया जोर

जन एक्सप्रेस/सुलतानपुर :- बेहतर स्वस्थ जीवन जीने मे पर्यावरण उतना ही महत्वपूर्ण है,कि जितना मानव को शुद्ध हवा के साथ साथ योग। इसे पाने के लिये बृक्षो की सुरक्षा की जिम्मेदारी आज के युवाओं के कन्धे पर बडी मजबूती से खडे खडे राहेँ निहार रहा है। शुद्ध हवा के साथ साथ योग भी शरीर की सँरचना मे अवरोध क्षमता को विकसित करने व उन्हें स्वस्थ रखने के लिए पहला कदम है,मानव सुख ही निरोगी काया है।आज पर्यावरण की सुरक्षा करना बहुत बड़ी आवश्यकता है। उक्त बातें जिला आयकर अधिकारी आन्नद कुमार मिश्रा ने एक मुलाकात मे बताया,और स्वस्थ रहने के नए गुण भी बताये।
जिला आयकर अधिकारी सुल्तानपुर के पद पर आनंद कुमार मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया, और आजाद समाज सेवा समिति के पदाधिकारियो ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया।उन्होने बताया कि इसके पूर्व वे अमेठी के जिला आयकर अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण से विशेष लगाव रखते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग भी जरूरी है पर बिशेष प्रकाश डाला हैं। श्री मिश्र दो टूक कहते है कि प्रतेक मानव को विभिन्न सामाजिक कार्यों में रुचि पूर्वक सहयोग करते रहना चाहिए। इससे उनके जीवन मे आने वाली युवा पीढी को एक दशा और दिशा का नया रूप दिखेगा।
पदभार ग्रहण करने के पूर्व मौजूद कुछ अन्य समाजसेवी संगठन के लोगों से भेंट मुलाकात किया। इस दौरान वे हमेशा अपने कार्य के प्रति सजग रहकर पर्यावरण संरक्षण व जननायकों के प्रति सजग रहने वाले समूह के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। वे बताते हैं कि उनके जीवन का कुछ समय जनपद ने बेहतर कार्य करने का अवसर दिया है, सुबह सुबह योग पर निकलने के दौरान योगाभ्यास के माध्यम से उनके चहेतोँ की संख्या मे ज्यादातर युवाओं को स्वस्थय रहने की सीख दिया है। इस भेँट मुलाकात के सुनहरे अवसर पर क्रांतिकारी वक्ता गिरीश तिवारी, सरदार जितेन्द्र पाल सिँह, अखिलेश ओझा, राजेन्द्र कुमार पटवा, सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।




