उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बारहवीं बैठक जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुई समपन्न

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर : बारहवीं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम मीटिंग हाल मे जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस साल की बारहवीं जिला सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी ने मेसर्स-जय बिल्डर्स, कानपुर को रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर टेबल टॉप ब्रेकर बनाये जाने,

एन०एच०ए०आई० कानपुर मेसर्स-जय बिल्डर्स कानपुर को यमुना बेतवा पुल ,लक्ष्मीबाई तिराहा के साथ ही राठ तिराहे पर हाई मास्ट लाईट लगाने के सख्त निर्देश दिये हैं। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी इन्फोर्समैन्ट अमिताभ राय ने जिलाधिकारी को बताया कि Hit and Run का अब तक कोई भी मामला नहीं आया है। बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एडीएम विजय शंकर तिवारी, अधिशासी अभियंता द्रगपाल सिंह वर्मा, एआरटीओ अमिताभ राय, लेखराज सिंह अधिशासी अभियन्ता विद्युत खासतौर से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button