देश
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपने रांची में वोट डालने पहुंचे

रांची। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान जारी है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपने शहर रांची में पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी देवी साथ जेवीएम श्यामली स्कूल में बने बूथ नंबर 378 पर मतदान किया।
धोनी के पहुंचे ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई और धोनी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगने लगी। किसी तरह धोनी ने भीड़ से बचते हुए पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचे, फिर मतदान किया।






