
खटीमा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को करीब रात 8:10 बजे चेकिंग के दौरान मोहम्मद अमान (24) पुत्र अलाउद्दीन, निवासी वार्ड नंबर-4, इस्लामनगर, खटीमा को 4.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, चौकी प्रभारी खटीमा बाजार, उप निरीक्षक विजय बोरा तथा कांस्टेबल मोहन बोरा शामिल रहे।






