:जौनपुरCrimeUP Breaking NewsUP POLICE
गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपित युवक को गिरफ्तार कर भेजा चालान

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर :- कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के अन्तर्गत लतीफपुर गांव के समीप से कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र ज्वाला सिंह,धीरज सिंह पुत्र राम जीत सिह उर्फ मगन सिंह,व अमर उर्फ छोटू हरिजन पुत्र राम कुमार के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे में वांछित काफी दिनों से चल रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस को थी वह सभी शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर हमराहियों ने दबिश देकर लतीफपुर गांव के समीप मोड़ से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।






