उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

हरदोई।डीएम अनुनय झा एवं एसपी अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में तहसील सण्डीला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।डीएम अनुनय झा एवं एसपी अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में तहसील सण्डीला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम एवं एसपी ने तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसपी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर एसडीएम सण्डीला नारायणी भाटिया,बीडीओ बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी,सीएमओ भावनाथ पाण्डेय, पीडी डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, सी०ओ० सण्डीला श्लोक गौतम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button