UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंसुल्तानपुर

ननिहाल आए बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ननिहाल आए आठ वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। ननिहाल के लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लेकर पहुंचे,

जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :- ननिहाल आए आठ वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। ननिहाल के लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी धर्मराज मौर्य की बेटी का पुत्र आदित्य मौर्य (8) अपने ननिहाल आया हुआ था। आदित्य अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी धर्मराज मौर्य का पुत्र था। वह कक्षा दो में पढ़ता था।
नानी उमा देवी पत्नी धर्मराज मौर्य ने बताया कि रात में आदित्य के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। परिजनों ने किसी तरह रात भर सम्भाला, सुबह उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच पडताल कर बच्चे को मृत घोषित कर दिया।बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही ननिहाल में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी बच्चे के माता-पिता को फोन के माध्यम से दी गई। सूचना मिलने पर वे माता पिता लंभुआ पहुंच गये।
घटना की सूचना पर लंभुआ पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button