
जन एक्सप्रेस /विकास नगर :- विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून की ओर से ग्राम तेलपुरा, राजावाला रोड, ब्लॉक सहसपुर में विशेष मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ फिजियोथेरेपी, नियमित शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में चिकित्सकीय परामर्श एवं फिज़ियोथेरेपी संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में जनरल फिज़िशियन डॉ. वी.डी. सेमवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं फिज़ियोथेरेपी टीम में डॉ. जर शमन मालिक तथा फिज़ियोथेरेपी इंटर्न्स आयुष, शिवम, रुषिता एवं शिक्षा ने सहभागिता करते हुए लोगों को फिज़ियोथेरेपी के महत्व, शारीरिक सक्रियता तथा दैनिक जीवन में व्यायाम को शामिल करने के बारे में जानकारी दी एवं कैम्प में मौजूद ग्रामीणों को फिज़ियोथेरेपी मशीनो द्वारा जाँच कि व निवारण दिया और अधिक राहत पाने के लिए सुभारती अस्पताल आने के लिए कहा गया। कैंप की व्यवस्थाओं में मार्केटिंग स्टाफ श्री अंशुल धीमान तथा सहायक श्री शिवा ने सहयोग किया। शिविर के समन्वयक सुन्नी कुमार रहे।
इस अवसर पर विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस 2026 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस वर्ष का वैश्विक विषय हृदय रोग (हृदय एवं रक्तवाहिका संबंधी रोग) और स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन एवं पुनर्वास में फिजियोथेरेपी एवं शारीरिक सक्रियता की भूमिका पर केंद्रित है। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित शारीरिक गतिविधि, सुरक्षित एवं व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुरूप व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली हृदय रोग तथा स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अस्पताल के प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ. प्रशान्त कुमार भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर ने अस्पताल की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा एवं जन-जागरूकता की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को यह संदेश दिया गया कि सक्रिय रहें, स्वस्थ रहें और फिज़ियोथेरेपी को स्वास्थ्य एवं पुनर्वास का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं।”
शिविर के सफल आयोजन पर बौद्ध संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री धूरेन्द्र चौधरी एवं समाज सेवक जगदीश गुप्ता ने सुभारती अस्पताल की टीम का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनके गांव में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं फिज़ियोथेरेपी टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
https://youtu.be/53wGlTS5a7M?si=3oGG8y_SgN8I9UzG






