
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मुख्यमंत्री श्री धामी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह गंगाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा रमेश भट्ट, प्रताप रावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद सहित पूरे प्रदेश में खेल प्रतियोगिताएं, मैराथन दौड़, फल वितरण, भंडारे, हवन-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए रक्त की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
रक्तदाताओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए भी मंगलकामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष रमेश चौहान जिला महामंत्री महावीर नेगी जिला पंचायत सदस्य भारत पृष्ठ युवा मोर्चा के संतोष नोटिया नितिन पयाल अंकित भैया अभिषेक गुसाई गणेश राणा आदि मौजूद






