मोदी के जन्मदिन पर नगर पंचायत में चलाया गया सेवा संकल्प अभियान
मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर जलाया गया "आशीर्वाद का दीया

कोहंडौर, प्रतापगढ़, जन एक्सप्रेस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचायत कोहड़ौर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चैयरमैन शीतला प्रसाद व उनके प्रतिनिधि किशन सोनी ने मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर सीएचसी कोहंडौर के डॉ. राजेश गिरी, डॉ. विनीता सिन्हा, डा. आलोक पांडेय, मनीष पांडेय, माजिद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व नगर पंचायत के संतोष कुमार, शिवशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया गया है। इसके साथ ही इस अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय, मंगलम मैरिज लान, हरिहरा वीर बाबा मंदिर व श्रीरामजानकी मन्दिर समेत दर्जनों सार्वजनिक भवनों व सरकारी परिसरों में शाम के समय “आशीर्वाद का दीया” जलाया गया। इस दौरान चेयरमैन शीतला प्रसाद व उनके प्रतिनिधि किशन सोनी, सभासद सन्तोष दुबे, कोहड़ौर मण्डल अध्यक्ष, प्रदीप दुबे, विद्यासागर शुक्ल, समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।






