EDUCATIONUP Breaking NewsUP POLICEअन्य खबरेउत्तर प्रदेशचित्रकूटट्रेंडिंग

यूजीसी के प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/मानिकपुर (चित्रकूट) :-  दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार को मानिकपुर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने यूजीसी के प्रावधानों और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के विरोध में आवाज बुलंद की। स्वर्ण समाज के युवा साथियों के नेतृत्व में युवाओं ने मानिकपुर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें शासन-प्रशासन तक पहुंचाईं। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

ज्ञापन कार्यक्रम में अंकित सिंह, ऋषि द्विवेदी और आलोक कुमार द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। युवाओं ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को लेकर भी कड़ा विरोध जताया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर तथा सभी वर्गों के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

युवा प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने और यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर देशभर में आवाज उठ रही है और इसी क्रम में मानिकपुर में भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button