UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

शिक्षक दिवस पर भरावन में 40 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

जन एक्सप्रेस/अतरौली :-  शिक्षक दिवस पर भरावन के खण्ड विकास कार्यालय पर 40 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बीईओ कृष्ण कुमार त्रिपाठी नें बताया ग्रामीण अंचलो पर शिक्षकों का योगदान और अधिक महत्वपूर्ण होता है, शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कृतिक व नैतिक जिम्मेदारियो को सिखाना मूल जिम्मेदारी है। गुरु माता पिता के समान होता है, एक छात्र के जीवन जितना माता पिता का योगदान महत्वपूर्ण होता है उससे कई अधिक शिक्षक का योगदान प्रभावीं होता है इसलिए शिक्षक इन बातो का विशेष ध्यान रखे।

इसी क्रम में बेहतर कार्य करने वाले 40 शिक्षकों को बीई ओ कृष्ण कुमार त्रिपाठी व आर्यावर्त ग्रामीण बैंक प्रबंधक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर चंद्र प्रकाश दुबे, आशीष दीक्षित, सिताशु पाण्डेय, अरुण सिंह, अभय कुमार शुक्ला, जितेंद्र कुमार सिंह, अतुल द्विवेदी, प्रज्ञा पटेल, प्रज्ञा मिश्रा, रुपाली वर्मा, गौरव दीक्षित,दीनू सिंह,शैलेन्द्र कुमार अनुराग कुमार, संदीप आर्या सहित कई शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button