उत्तर प्रदेशचित्रकूट

डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजनाओं का डीएम–एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

भूमि क्रय व अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस | चित्रकूट।जिले में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने यूपीडा प्रतिनिधि सियाराम मौर्य की उपस्थिति में ग्राम बकता बुजुर्ग और कोडर में भूमि क्रय एवं अधिग्रहण प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों से आपसी सहमति से क्रय की गई भूमि तथा शेष अधिग्रहण प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही, प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी कार्यवाहियों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों को बताया गया कि डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत कुल 220.3 हेक्टेयर निजी भूमि क्रय की जानी थी, जिसमें से 32.2 हेक्टेयर भूमि का क्रय अभी शेष है। वहीं, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना में कुल 301.9 हेक्टेयर निजी भूमि प्रस्तावित थी, जिसमें से 70.11 हेक्टेयर भूमि अब भी अवशेष है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष भूमि क्रय एवं अधिग्रहण की प्रक्रिया को कानूनी एवं पारदर्शी तरीके से शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं किसानों से समन्वय को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button